खुशखबरी: सनी लियोनी बनीं मां, बेटी का नाम रखा निशा

सनी लियोनी और पति डैनियल ने बेटी का नाम निशा कौर वैबर रखा है। सनी की बेटी महाराष्ट्र के लातूर से हैं।

Update: 2017-07-21 06:28 GMT

बॉलीवुड में इन दिनों एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह वायरल हो रही एक पिक्चर की वजह से चर्चा में है। इस तस्वीर में वह एक नन्ही परी के साथ नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि सनी के घर पर ये जो नन्ही परी नजर आ रही है, यह सनी की बेटी है। खबर है कि सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वैबर ने एक बच्ची गोद ली है। इसी के साथ ही वह एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। सनी लियोनी और पति डैनियल ने बेटी का नाम निशा कौर वैबर रखा है। सनी की बेटी महाराष्ट्र के लातूर से हैं।

इसके चलते अब सनी अपना सारा समय बेटी निशा को दे रही हैं। वहीं सनी के फैंस उनकी नन्ही परी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए बेताब हैं। इस दौरान सनी को एक तस्वीर में बेटी निशा को गोद में पकड़े हुए देखा गया। इसी के साथ ही सनी लियोनी अब बी-टाउन में 'न्यू मॉम' बन गई हैं। सनी के साथ 21 महीने की बेटी निशा की ये तस्वीर अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

Tags:    

Similar News