कांग्रेस खाली करेगी अकबर रोड स्थित सेवादल का दफ्तर

देश की आजादी की लड़ाई के दौर में जिस कांग्रेस सेवा दल से अंग्रेज डरा करते थे, मंगलवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस का वही ताकतवर संगठन बेधर होने के कगार पर है।

Update: 2022-04-12 10:36 GMT

देश की आजादी की लड़ाई के दौर में जिस कांग्रेस सेवा दल ( Congress Sewa Dal ) से अंग्रेज ( Angrej ) डरा करते थे, मंगलवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस ( INC ) का वही ताकतवर संगठन बेधर होने के कगार पर है। जी हां, दशकों से 26 अकबर रोड कांग्रेस सेवा दल का हेडक्वार्टर रहा है, लेकिन मंगलवार को संपदा निदेशालय की ओर से आदेश के बाद उसे बहुत जल्द अपना दफ्तर खाली करना होगा।

विकल्प के रूप में कांग्रेस ( Congress ) को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थान अलॉट किया गया था। वहां पर कांग्रेस हेडक्वार्टर ( Congress Headquarter ) निर्माणाधीन है। इस बीच सेवा दल को कई बार 26 अकबर रोड खाली करने का नोटिस मिला। हर बार सेवा के अनुरोध पर उसे एक्सटेंड कर दिया जाता रहा है। इस बार संपदा निदेशालय ने कांग्रेस सेवा दल ( Congress Sewa Dal ) को अंतिम नोटिस सर्व किया है। वैसे भी सेवा दल का दफ्तर कोरोना महामारी से पहले खाली होना था लेकिन उसे कोविड-19 की वजह से एक्सटेंड कर दिया गया था। संपदा निदेशालय की ओर से आदेश मिलने के बाद कांग्रेस ने सेवा दल को पांच रायसीना मार्ग पर शिफ्ट करने का फैसला लिया है। यहां पर फिलहाल एनएसयूआई और इंडियन यूथ कांग्रेस का दफ्तर है। इसी तरह अस्थायी तौेर पर सेवा दल वालों के लिए एआईसीसी हेडक्वार्टर में भी कुछ केबिन बनाए गए हैं।

वर्तमान में कांग्रेस ( Congress ) के लिए लुटियन जोन में तीन बंग्लो आवंटित हैं। इनमें 24 अकबर रोड पर कांग्रेस हेडक्वार्टर है। 26 अकबर रोड कांग्रेस सेवा दल के लिए आवंटित है। पांच रायसीना मार्ग बांग्ला कांग्रेस यूथ और एनएसयूआई के लिए आवंटित है। फिलहाल दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर कांग्रेस का निर्माणाधीन हेडक्वार्टर अंतिम चरण में है। इस साल के अंत तक कांग्रेस के सभी कार्यालय वहीं शिफ्ट होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News