...यात्री बोला- मेरे पास बम है क्या ? प्रियंका की फ्लाइट हुई चेंज

Update: 2016-02-03 06:27 GMT




नई दिल्ली : प्रियंका गांधी को उस समय फ्लाइट से उतरना पड़ा जब एक यात्री ने कहा कि उसके पास बम है। यात्री को हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बेहद लंबी सुरक्षा चेकिंग देखकर 44 साल के एक अधेड़ यात्री ने झल्लाकर 'बम' का नाम ले लिया। संयोग से जेट एयरवेज के उस 9W 821 नंबर विमान में उस दिन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनकी बेटी भी सफर कर रहे थे। बम का नाम सुनते ही सुरक्षा एजेंसी ने कार्रवाई की और यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

क्या था पूरा मामला ?
सोमवार सुबह जेट एयरवेज की फ्लाइट से प्रियंका को चेन्नई जाना था। इसी फ्लाइट से एक और पैसेंजरयात्रा कर रहा था। सिक्युरिटी चेकिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर बीप करने लगा। चेक करने पर पता लगा कि पैसेंजर के पास कई सिक्के हैं। सिक्के निकालने के बाद फिर चेक किया गया। लेकिन मेटल डिटेक्टर ने फिर बीप साउंड किया। इस बार उसे पेन निकालने को कहा गया। इस चेकिंग से यात्री बुरी तरह चिढ़ गया। सीआईएसएफ के सिक्युरिटी स्टाफ ने उसने लापरवाही भरे अंदाज में कहा कि इतनी चेकिंग क्यों हो रही है? मेरे पास बम है क्या? सिक्युरिटी स्टाफ को यात्री की बात पर शक हुआ। उसने सीनियर्स को सूचना दी। चूंकि, इसी फ्लाइट में प्रियंका गांधी भी जाने वाली थीं। इसलिए एसपीजी, आईबी और सीआईएसएफ के लोगों ने उसे हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने थाने ले जाकर उससे छह घंटे पूछताछ की। आईडेंटिटी कन्फर्म की गई। एयरक्राफ्ट को फिर से चेक किया गया। इसके बाद प्लेन दो घंटे देर से टेक ऑफ कर सका। प्रियंका को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया गया। हालांकि पहले प्लेन को सिक्युरिटी क्लीयरेन्स मिल गया था। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि प्रियंका को एसपीजी की सिक्युरिटी कवर मिला हुआ है। इसलिए कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता था।
Tags:    

Similar News