बच्चों को किया दुलार, हसंते हुए पति को भी किया विदा, फिर फांसी पर झूल गई लेडी डॉक्टर

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पुलिस भी अचरज में पड़ गई है। दरअसल, एक छोटा सा परिवार जिसमें पति पत्नी और दो बच्चे बेहद ही खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं।

Update: 2022-02-06 10:43 GMT

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पुलिस भी अचरज में पड़ गई है। दरअसल, एक छोटा सा परिवार जिसमें पति पत्नी और दो बच्चे बेहद ही खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं। लेकिन अचानक पत्नी फांसी के फंदे पर लटक जाती है। महिला पेशे से डॉक्टर हैं। पति भी उसे बेहद प्यार करता है लेकिन अचानक महिला ने सुसाइड कर लिया। ऐसे में यह मामला काफी मुश्किल साबित हो रहा है। वहीं पुलिस वाले भी असमंजस में पड़ गए हैं और लगातार इस केस से जुड़े सुराग ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस घटना के बारे में…

बता दें, जबलपुर के माढ़ोताल थाना इलाके पॉश ग्रीन सिटी कॉलोनी की 32 वर्ष से डॉक्टर कीर्ति जैन अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रही थी। रिपोर्ट की मानें तो डॉक्टर कीर्ति कैमोरी स्थित शासकीय होम्योपैथिक अस्पताल में काम कर रही थी। वहीं उसके पति स्वप्निल जैन भी पेशे से एक डॉक्टर है। कहा जा रहा है कि जब कीर्ति के पति बाहर जा रहे थे तब उसने हंसी खुशी के साथ उन्हें विदा किया और अंदर जाकर उसने आत्महत्या कर ली।

माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे के मुताबिक डॉक्टर कीर्ति भोपाल की रहने वाली है। 7 साल पहले उनकी शादी कटंगी के रहने वाले डॉ स्वप्निल जैन से हुई थी। दोनों पति-पत्नी खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। इनके घर एक बेटा और बेटी का भी जन्म हुआ। बीते सोमवार की सुबह कीर्ति के पति स्वप्ननील को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने गांव कटंगी जाना था। ऐसे में कीर्ति ने अपने दोनों बच्चों को भी पिता के साथ कार्यक्रम में जाने को कहा।

इसके बाद कीर्ति ने अपने पति स्वप्ननील और दोनों बच्चों को खुशी-खुशी कार में बैठाया और उन्हें विदा कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि कार में बैठाने से पहले कीर्ति ने अपने दोनों बच्चों को लाड भी किया और फिर पति की तरफ मुस्कुराते हुए अंदर चली गई। उधर बच्चे और पति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कटंगी पहुंच गए।

कटंगी पहुंचते ही स्वप्ननील ने पत्नी कीर्ति को फोन लगाया। लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में स्वप्ननील ने दोबारा कोशिश की लेकिन जब वह कई बार कोशिश कर चुका तो फिर उसने अपने चचेरे भाई शिवनगर निवासी मयंक जैन के घर फोन लगाया। और उन्हें कीर्ति को देखने अपने घर भेजा। मयंक जब कीर्ति के घर पहुंचा तो वह अंदर का नजारा देखकर हक्का-बक्का रह गया, क्योंकि वह अपनी नजरों से देख रहा था कि कीर्ति अपने बेडरूम में फांसी पर लटकी हुई है। मयंक ने आनन-फानन में स्वप्निल को बताया और वह जल्दी ही घर आ गए।

पुलिस में पता चला है कि कीर्ति की जिंदगी बहुत अच्छी थी। पति भी उनसे बहुत प्यार करते थे। ऐसे में यह मामला पूरी तरह से उलझ गया है। पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कीर्ति ने सुसाइड क्यों किया? फ़िलहाल पुलिस इस मामले में सुराग ढूंढने के लिए तमाम तरह की कोशिश कर रही है।

Similar News