चंद्रयान-3 के लिए मोदी नहीं नेहरू को याद करिए-प्रमोद तिवारी

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने चंद्रयान-3 पर बोलते हुए कहा कि चंद्रयान लैंड हुआ, देश को गर्व है, पर लग ऐसा रहा कि मोदी जी जाकर लैंड करवा दिया। पढ़िए पूरी खबर..

Update: 2023-08-25 04:05 GMT

प्रमोद तिवारी।

UP News: यूपी सियायत में कांग्रेस के बड़े चेहरे माने जाने वाले राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित कांग्रेस पार्टी दफ्तर में पहुंचे। पार्टी दफ्तर में सुबह से कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ देखने को मिली। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आने के बाद प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। इस दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि इंडिया जीतेगा और एनडीए हारेगा। प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नारा दिया इंडिया जीतेगा, NDA हारेगा। गठबंधन के जीत का दावा करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि 2014 में इंडिया गठबंधन को 31.8 फीसदी वोट मिला था। वहीं 2019 में NDA को तकरीबन 38 फीसदी वोट मिला इसका मतलब है 62 फीसदी लोग मोदी के खिलाफ थे। प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि आज के गठबंधन के मुताबिक 56 फीसदी वोट हमारे पास है। लोकसभा चुनाव में बहुत से ऐसे प्रदेश हैं जहां भाजपा का खाता भी नहीं खुलने वाला है।

चंद्रयान-3 के लिए मोदी नहीं नेहरू को याद करिए-प्रमोद

प्रमोद तिवारी ने चंद्रयान-3 पर बोलते हुए कहा कि चंद्रयान लैंड हुआ, देश को गर्व है, पर लग ऐसा रहा कि मोदी जी जाकर लैंड करवा दिया। आगे प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं तो कहता हूं लैंड इसलिए हुआ क्योंकि मोदी जी देश के बाहर थे। मोदी जी को धन्यवाद कि वह देश के बाहर थे। प्रमोद तिवारी ने चंद्रयान की सफलता पर कहा कि इसके लिए अगर हमें याद करना है तो हमें इसके लिए जवाहर लाल नेहरू को याद करना चाहिए जिन्होंने 1962 में isro को स्थापित किया। हमें इंदिरा गांधी को याद करना चाहिए जिन्होंने चांद पर जाने वाले राकेश शर्मा से पूछा कि चांद से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने कहा सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा।

गांधी बनाम गोडसे होगा अगला चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 की बात करते हुए राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि 2024 का चुनाव गांधी बनाम गोडसे होगा। इस चुनाव में इंडिया जीतेगा और एनडीए हारेगा। उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में जब हम कांग्रेस के लोग आजादी पाने के लिए अपना खून बहा रहे थे तब भाजपा के शीर्ष लोग अंग्रेजों की दलाली कर रहे थे। अगर इस चुनाव में इंडिया नहीं जीती तो पता नहीं अगला चुनाव हो पाएगा या नहीं।

Also Read: यूपी समेत इन राज्यों में होगी 26 अगस्त तक भारी बारिश, जानिए मौसम का हाल

Tags:    

Similar News