यातायात पुलिस हुई सख्त, अब हाई सिक्योरिटी प्लेट को लेकर सघन चेकिंग अभियान शुरू

Update: 2023-02-20 12:28 GMT

प्रयागराज में परिवहन विभाग की तरफ से चलेगा विशेष अभियान- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 10,000 जुर्माना, यह नंबर प्लेट तभी मिलेगा जब गाड़ी के सभी कागजात सही होंगे।

यूपी यातायात विभाग के निर्देश पर प्रयागराज यातायात पुलिस ने इसके लिए चार टीमें भी गठित कर दी गई हैं। दो दिन के अभियान में करीब 40 वाहनों का चालान काटा गया और उनसे जुर्माना भी वसूला गया। आज से और सख्ती बरती जाएगी।

शहर के चौराहों पर टीम हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की जांच करेगी और यह प्लेट न होने की दशा में पहली बार 5,000 रुपए जुर्माना लिया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर यह जुर्माना दोगुनी करते हुए 10,000 रुपए वसूले जाएंगे।

9 लाख वाहनों पर नहीं लगे हैं यह नंबर प्लेट :

ARTO राजीव चतुर्वेदी बताते हैं कि प्रयागराज में 14.67 लाख वाहन हैं। सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए 30 नवंबर तक की तारीख निर्धारित की गई थी। बाद में यह तारीख बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी अभी बड़ी संख्या में लोगों ने यह नंबर प्लेट अपने वाहनों पर नहीं लगवाया है।

Tags:    

Similar News