नए अंग्रेज आए है नया गांधी लाएंगे, युवक की शायरी हुई वायरल

New British have come and will bring new Gandhi, youth's poetry goes viral

Update: 2024-02-21 04:02 GMT

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देर रात लखनऊ में पहुंची। लखनऊ में उमड़ा जन सैलाब युवाओं ने शेरो शायरी में सरकार से सवाल जबाब भी किये। नबाबों के शहर लखनऊ में आज यात्रा में युवा बुजुर्ग महिलाएं। 

यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए जयराम रमेश ने बताया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन आज दोपहर 2 बजे कानपुर में समाप्त होगा। 22 और 23 फ़रवरी को यात्रा का ब्रेक होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फ़रवरी की सुबह मुरादाबाद से फ़िर शुरू होगी। उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा ज़िलों को कवर करते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी।

26 फ़रवरी से 1 मार्च तक ब्रेक होगा ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (जहां वो पढ़े थे) में दो विशेष लेक्चर देने के अपने एक साल पहले के वादे को पूरा कर सकें और उन्हें नई दिल्ली में होने वाली अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिल सके।

2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों को कवर करेगी।

5 मार्च को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के परम पवित्र श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को यहां दर्शन किया था।


Full View


Tags:    

Similar News