Archived

ये है अंतरिक्ष का सबसे तेज ग्रह, सिर्फ 7 घंटे में यहां खत्म हो जाता है एक साल

Vikas Kumar
29 Nov 2017 11:30 AM GMT
ये है अंतरिक्ष का सबसे तेज ग्रह, सिर्फ 7 घंटे में यहां खत्म हो जाता है एक साल
x
वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसे ग्रह की खोज की हैं, जिस पर सिर्फ 7 घंटे में एक साल खत्म हो जाता है। इसे अंतरिक्ष का सबसे तेज ग्रह...

नई दिल्ली : वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसे ग्रह की खोज की हैं, जिस पर सिर्फ 7 घंटे में एक साल खत्म हो जाता है। इसे अंतरिक्ष का सबसे तेज ग्रह कहा जा रहा है। इस ग्रह के ऑर्बिट पीरियड को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

गौरतलब है धरती पर 365 दिन खत्म होने पर एक साल खत्म होता है। इसमें गर्मी, सर्दी, बारिश और बसंत का मौसम आता है। लेकिन केपलर टेलिस्कोप ने एक ऐसा ग्रह ढूंढ निकाला है जिसमें सात घंटे होते ही साल खत्म हो जाता है। इसे अंतरिक्ष का सबसे तेज प्लेनिट कहा जा रहा है।

Phys.org की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेनिट का ऑर्बिट पीरियड महज 6.7 घंटों के लिए ही होता है। इस प्लेनिट का नाम EPIC 246393474 b है और इस ग्रह का दूसरा नाम C12_3474 b भी है। केपलर को प्लेनिट हंटिंग टेलिस्कोप कहा जाता है। वो अब तक 2300 ग्रह की खोज कर चुका है।

लेकिन उन्होंने इस बार उसने धरती के पास ही इस ग्रह की खोज की है। 2013 में दो रिएक्शन फेल होने के बाद केपलर ने k2 मिशन की शुरुआत की थी। वैज्ञानिकों की मानें तो स्टेलर रेडिएशन के चलते यहां का वातावरण पूरी तरह खराब हो चुका है। ये ग्रह इस लिए भी खास है क्योंकि इसे धरती से 5 गुना बड़ा बताया जा रहा है। इस ग्रह में भारी पत्थर हैं जिसमें 70 प्रतिशत आयरल होने की संभावना है।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस ग्रह में कितने घंटे का एक दिन होगा। वैज्ञानिक डे-टू-इयर के रेशो से पता लगाने में कामयाब हो पाए हैं कि यहां 7 घंटे का एक साल होगा। यहां का वातावरण भी खराब है, ऐसे में यहां रहना मुश्किल है। फिलहाल वैज्ञानिक इस ग्रह पर रिसर्च कर रहे हैं।

जानें: इस कृष्ण मंदिर के चमत्कार के आगे न्यूटन का नियम भी हो जाता फेल

इन खास मन्दिरों में हनुमान जी के दर्शन मात्र से धुल जाते है पाप!


Next Story