आज का राशिफल :- गुरुवार 19 नवम्बर 2020 का राशिफल
Horoscope for Thursday 19 November 2020
पं, वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ)
मेष राशिः आज अच्छी स्थिति है। चाहे राजसत्ता पक्ष हो, चाहे शारीरिक, चाहे मानसिक, चाहे व्यापारिक स्थिति हो, बहुत अच्छा समय है। कोर्ट कचहरी में विजय मिल रही है। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा हो सकता है।
नकारात्मक-कोई गलत काम मत कीजिएगा। किसी पर गलत मुकदमा न करिएगा। नुकसान हो सकता है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-स्थिति ठीक हो रही है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करिए। उन्हें प्रणाम करें और अच्छा होगा।
वृष राशिः आज बिल्कुल आप शिखर पर चढ़ते जा रहे हैं। बहुत अच्छी स्थिति है। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। उर्जा का संचार हो रहा है। निरंतर वृद्धि हो रही है। शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-प्रेम परवान चढ़ रहा है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-चने की दाल दान करना अच्छा रहेगा।
मिथुन राशिः कर्म करने से घबराइएगा मत। परिणाम आपके पक्ष में आएगा। नकारात्मक-थोड़ा संघर्ष ज्यादा करेंगे इन दिनों। खर्च से परेशान हो सकते हैं। आंखों में चोट लग सकती है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मां काली का दर्शन करें। अच्छा रहेगा।
कर्क राशिः आज जो लोग न्यायिक सेवा में हैं या तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय चार चांद लगाने वाला है। आर्थिक योजनाएं फलीभूत हो रही हैं। मन प्रफुल्लित हो रहा है।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति हो रही है।
व्यवसाय-चार चांद लग रहा है।
सेहत-अच्छी हो रही है।
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें और अच्छा होगा।
सिंह राशिः आज भता में वृद्धि होगी।
नकारात्मक-उच्चाधिकारियों से न उलझें।
प्रेम-प्रेम परवान चढ़ रहा है।
व्यवसाय-सारी रुकावटें खत्म हो जाएंगी।
सेहत-हड्डियों से सम्बन्धित जितनी समस्याएं थीं वे सामने आएंगी और खत्म हो जाएंगी।
उपाय-शनिदेव और हनुमान जी का दर्शन करें और अच्छा होगा।
कन्या राशि: आज वील्कुल जो ज्ञान अंदर था वो बाहर निकल रहा है। निरंतर अच्छा हो रहा है। जो भी तकनीकी ज्ञान वाले लोग हैं। इंजीनियर या सर्जन, इनके लिए बहुत अच्छा समय है। निरंतर तरक्की कर रहे हैं। आगे बढ़ते रहें, भाग्य भी साथ देगा।
नकारात्मक-भावनाओं में न बहें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें और अच्छा होगा।
तुला राशिः आज आप जोखिम वाले समय से निरंतर निकलते जा रहे हैं। अच्छा हो रहा है।
नकारात्मक-थोड़ा सा जोखिम भरा समय चल रहा है।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-बजरंग बली की सेवा करें और अच्छा होगा।
वृश्चिक राशिः आज बहुत मजेदार समय है। आप उर्जावान बन रहे हैं।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-समीपता आ रही है। प्रेमी-पे्रमिका की मुलाकात हो सकती है।
व्यवसाय-तरक्की मिल रही है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां भगवती का दर्शन करें और अच्छा होगा।
धनु राशिः आज बहुत दिनों की परेशानी दूर हो रही है। सारी चीजें आपके पक्ष में आने लगी हैं। राजा रानी की तरह धनु राशि के लोग आगे बढ़ेंगे। विरोधी परास्त होंगे। आप आगे बढ़ेंगे।
नकारात्मक-अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-प्रेम में चोट खाए थे। स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी।
व्यवसाय-तरक्की होगी। लाभ मिलेगा।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-बजरंग बली का दर्शन करें। केसर का तिलक लगाएं और अच्छा होगा।
मकर राशिः आज आप अच्छे निर्णय लेंगे। बच्चों से कुछ खुशहाल समाचार मिलेंगे।
नकारात्मक-खर्च से परेशान हो सकते हैं लेकिन ये सारे खर्चे शुभ कार्यों में होंगे। भविष्य में लाभ होगा।
प्रेम-प्रेम परवान चढ़ेगा।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति होगी।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-चने की दाल दान करें और अच्छा होगा।
कुंभ राशिः आज घरेलू जीवन बहुत अच्छा दिखने लगा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। नई साझेदारी मिलेगी और पुरानी साझेदारी फायदेमंद होगी। अच्छी स्थिति है। उर्जा का संचान हो रहा है।
नकारात्मक-संतान पक्ष पर ध्यान रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-आगे बढ़ते जा रहे हैं।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश की वंदना करें। काली मंदिर में दही दान करें। अच्छा होगा।
मीन राशिः आज नए उद्यम लगा सकते हैं। नए व्यापार शुरू कर सकते हैं। राजनीतिक लाभ होने वाला है। शुभता चल रही है। आपके आगे बढ़ने का समय आ गया है।
नकारात्मक-मादक पदार्थों से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें।
किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए पं. वेदप्रकाश पटैरिया शास्त्री जी (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131735636