गोरखपुर की सभी नौ सीटों पर खिला कमल
गोरखपुर शहर से योगी ने दर्ज की बड़ी जीत
गोरखपुर की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर शहर से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है. इस सीट से योगी को 1,65,499 वोट मिले जबकि उनकी निकटम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की शुभावती शुक्ला को 62109 मत मिले. योगी ने सपा प्रत्याशी को 1,03,390 मतों के अंतर से पराजित किया. शुभावती के अलावा शेष अन्य प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई.
2017 से भी शानदार रहा 2022-
भाजपा ने 2017 विधानसभा से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए हुए गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों को अपने नाम कर लिया है. गोरखपुर शहर से योगी आदित्यनाथ ने जीत दर्ज की ग्रामीण सीट से विपिन सिंह ने सपा प्रत्याशी विजय बहादुर को मात दे दी है. इसके अलावा चौरी-चौरा से श्रवण निषाद, कैंपियरगंज से फतेहबहादुर सिंह, सहजनवां से प्रदीप शुक्ला, बांसगांव से विमलेश पासवान, पिपराइच से महेंद्र पाल सिंह, चिल्लूपार से राजेश त्रिपाठी और खजनी से श्रीराम चौहान को जीत मिली.
चुनाव परिणाम पर एक नजर -
(गोरखपुर शहर )
भाजपा- 165499
सपा- 62109
बसपा- 8023
कांग्रेस- 2880
चंद्रशेखर - 7640
जीत का अंतर- 1,03,390
( गोरखपुर ग्रामीण )
भाजपा- 126376
सपा- 102306
बसपा- 15982
कांग्रेस- 1492
जीत का अंतर- 24070
(चौरी-चौरा)
भाजपा- 92306
सपा- 50875
बसपा- 25082
कांग्रेस- 1744
जीत का अंतर- 41431
(बांसगांव)
भाजपा- 87224
सपा- 54915
बसपा- 37204
कांग्रेस- 2050
जीत का अंतर- 32309
(कैम्पियरगंज)
भाजपा- 122032
सपा- 79376
बसपा- 13153
कांग्रेस- 2592
जीत का अंतर- 42656
(पिपराइच)
भाजपा- 141780
सपा- 76423
बसपा- 30954
कांग्रेस- 1971
जीत का अंतर- 65357
(सहजनवां)
भाजपा- 105320
सपा- 62177
बसपा- 43719
कांग्रेस- 3315
जीत का अंतर- 43143
(खजनी)
भाजपा- 90210
सपा- 53109
बसपा- 46427
कांग्रेस- 2197
जीत का अंतर- 37101
(चिल्लूपार)
भाजपा- 96342
सपा- 74500
बसपा- 45527
कांग्रेस- 1373
जीत का अंतर- 21842