दहेज में टेंपो न मिलने से ससुराल वालों ने की बहू की हत्या

नवविवाहिता की एक महीना पहले हुई थी शादी, मायके वालों की तहरीर पर ससुरलवालो की हुई गिरफ्तारी

Update: 2022-07-03 05:45 GMT

गोरखपुर के गगहा इलाके में दहेज में टैंपों न मिलने पर बहू की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया ।

2 महीना पहले हुई थी शादी को हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार गगहा के मझगांवा निवासी दीपक सैनी की शादी 3 मई 2022 को बांसगांव के माल्हनपार निवासी रामप्रताप की बेटी 20 वर्षीय नंदिनी से हुई थी। नंदिनी की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसके बाद नंदिनी के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता रामप्रताप की तहरीर पर पति दीपक, ससुर सुग्गा, सास राजमती और देवर विशाल पर केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

टैंपों के लिए ससुरावाले करते थे प्रताड़ित

पिता रामप्रताप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि नंदिनी के ससुरालवालों ने टैंपों की मांग की थी। इसी बात ​को लेकर वे अक्सर उससे पीटते थे। उनका आरोप है कि ससुराल वालों की पिटाई से नंदिनी की मौत हुई है। वहीं, नंदिनी के पति दीपक सैनी ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पेट में दर्द होने लगा। उसे इलाज के लिए गगहा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे बड़हलगंज ले जाया जा रहा था। इस दौरान शनिवार को उसकी रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद सूचना नंदिनी के मायकेवालों को दी गई थी।और सूचना पर मायके वाले ससुराल पहुंचे थे

दूसरे के घर पर मौजूद थे आरोपी

पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी दूसरे के घर चले गए थे। जहां से पुलिस ने चारो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 498A,304बी,3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News