प्रतीकत्मक तस्वीर
कौशाम्बी। सराय अकिल कस्बे में एक डॉक्टर इन दिनों बड़ी तेजी से चर्चा में है यह डॉक्टर कितना पढ़ा लिखा है और कितनी सभ्यता का इसे ज्ञान है इसकी भाषा से ही लोग इसे समझ जाते हैं। अस्पताल में आए हुए मरीज और उनके परिजनों या छोटी-छोटी बातों पर लोगों पर बेवजह दबाव बनाने के मकसद से उनके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने की धमकी उक्त कथित डॉक्टर द्वारा दिया जाता है। दुष्कर्म की धमकी देने वाला यह सराय अकिल कस्बे का यह गुनाहगार डॉक्टर कौन है इसकी चर्चा लोगों की जुबान पर है।
चर्चाओं पर जाएं तो अप्राकृतिक दुष्कर्म की धमकी देने वाले इस गुनाहगार डॉक्टर और उनके परिजन पूर्व में प्राणघातक हमले के आरोपी भी रह चुके हैं लेकिन सराय अकिल पुलिस ने इस डॉक्टर के चरणों में वर्दी गिरवी रख कर जेब भर लिया था और बिना साक्ष्य सबूत और वादी गवाहों के बयानों को नजरअंदाज कर इस अभद्र डॉक्टर के नाम पुलिस मुकदमे में दर्ज प्राणघातक हमले की धारा को चार्जशीट में हटाते हुए इसे राहत दे दिया था।
सराय अकिल पुलिस के इस कारनामे के बाद से अभद्र डॉक्टर के हौसले बुलंद हैं और जब देखो तब लोगों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने की वह धमकी दे कर लोगो पर रौब गाँठने की कोशिश करता है। अब सवाल उठता है कि धमकी देने वाला यह डॉक्टर अब तक कितने लोगों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर चुका है यह पुलिसिया जांच का बड़ा विषय है। अप्राकृतिक दुष्कर्म के शौकीन इस डॉक्टर को चिन्हित कर पुलिस अधिकारी उसे बेनकाब करेंगे या फिर इसके गुनाहों पर पर्दा पड़ा रहेगा।
सुशील केसरवानी