शमशान घाट बनाने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गणपति विहार में शमसान घाट बनाए जाने के विरोध में बुधवार को लोगों ने यहां प्रदर्शन किया...

Update: 2022-03-30 09:23 GMT

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गणपति विहार में शमसान घाट बनाए जाने के विरोध में बुधवार को लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। शमशान घाट के लिए नींव खोद रहे मजदूरों को लोगों ने भगा दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है की कालोनी के बीच में शमशान घाट बनाने का कोई औचित्य नहीं है। पार्षद, नगर निगम के कुछ लोगों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसके चलते इसे बनवाया जा रहा है।

पारा क्षेत्र के हंसखेड़ा में गनपति विहार कॉलोनी है। इस कॉलोनी के बीच में काफी जमीन खाली है। अब इसी जमीन पर कुछ लोग बाउंड्री वाल कराकर इसे श्मशान घाट बनवाने में लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्षद नगर निगम के साथ मिलकर इसका निर्माण करवा रहे हैं। जबकि इसके चारों तरफ आबादी रहती है। लोगों के घर बने हुए हैं। ऐसे में यहां शव का दाह संस्कार होने पर बहुत दिक्कतें होंगी। लोग अपने घरों में रह नहीं पाएंगे। बुधवार की सुबह यहां बाउंड्री बनाने के लिए नींव की खोदाई शुरू हो गई। इसको देखते ही स्थानीय निवासी एकजुट हो गए। लोगों ने प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। एक साजिश के तहत श्मशान घाट बनाया जा रहा है। क्योंकि बाउंड्री के बाद जो जमीन बचेगी उस पर लोग कब्जा कर लेंगे। पूरी जमीन पर बाउंड्री वाल नहीं बनाई जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि वह श्मशान घाट नहीं बनने देंगे। लोगों ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। स्थानीय निवासी यहां करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। लेकिन नगर निगम व प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा। स्थानीय निवासियों ने कहा कि अगर काम नहीं बंद किया गया तो वह लोग नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।

Tags:    

Similar News