सुल्तानपुर में पूर्व सपा नेता नेता शेर सिंह यादव पिस्टल की नोक पर जमीन पर कब्ज़ा हटाते नजर आये, वीडियो वायरल

Update: 2020-10-13 16:05 GMT
सुल्तानपुर में पूर्व सपा नेता नेता शेर सिंह यादव पिस्टल की नोक पर जमीन पर कब्ज़ा हटाते नजर आये, वीडियो वायरल
  • whatsapp icon

सुल्तानपुर में पूर्व सपा नेता का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पूर्व सपा नेता शेर सिंह यादव पिस्टल की नोक पर जमीन पर कब्ज़ा हटाते हुये नजर आ रहे हैं।

दरअसल ये मामला है गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के हयात नगर गांव का। इसी गांव में पूर्व सपा नेता शेर सिंह यादव और मुख़्तार का जमीनी विवाद चल रहा था। बताया ये जा रहा है कि मुख़्तार पक्ष के लोगों ने सड़क की दूसरी तरफ टीन लगाकर कब्जा किया था। इसी से नाराज पूर्व सपा नेता शेर सिंह यादव पहुंचे और वहां कब्जा हटाने लगे।

इस दौरान मुख़्तार पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया तो शेर सिंह यादव ने निकाल ली और पिस्टल लहराते हुये कब्जा हटाने लगे। इतना ही नही शेर सिंह यादव ने उन्हें धमकाया भी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूर्व सपा नेता शेर सिंह का वीडियो बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Full View


Similar News