यूपी में बदला मौसम, बढ़ने लगी ठंड, यहां जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। पढ़िए मौसम की खबर

Update: 2023-11-13 02:08 GMT

यूपी मौसम में हुआ बदलाव पड़ने लगी ठंड जानें मौसम की खबर

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज से बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। कुछ दिन पहले यूपी के कुछ हिस्सों में हुई बारिश ने तापमान में बड़ा बदलाव लाई थी। जिसके बाद से सुबह और शाम के लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। यूपी में सबसे कम तापमान बरेली में 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 27.0 ℃ दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मेरठ में न्यूनतम तापमान 13.5 ℃ रहा है जबकि अधिकतम 27.1 ℃ रिकार्ड किया गया है।

अभी और गिरेगा तापमान

लखनऊ के मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक के अनुसार अगले दो-तीन दिन में 2-3℃ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। बाकी मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात के समय ठंडक बढ़ सकती है। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 12 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। इसी तरह पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है।

आज ऐसा रहेगा तापमान

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। तो वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान भी30-32 डिग्री अधिकतम तो वहीं न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री रहने वाला है।

Also Read: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से, राज्यपाल आनंदीबेन ने दी स्वीकृति

Tags:    

Similar News