हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया चुनाव घोषणापत्र, ये है चुनावी वादे
शिमला : हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन में घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने जारी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू मौजूद रहे। कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में कर्मचारियों पर फोकस रखा गया है। इसके अलावा छात्रों को लैपटॉप और किसानों को बिना ब्याज के कर्ज देने का वायदा किया गया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया था। जिसके तीन दिन बाद 1 नवंबर यानी बुधवार को कांग्रेस ने घोषणा पत्र को संशोधित कर तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार कौल सिंह ठाकुर ने घोषणा पत्र के लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ कई बैठकें कर चुके हैं।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में कई वर्गो को लुभाने के लिए लोकलुभावन वादे हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने पर जोर है। कांग्रेस ने मेधावी छात्रों को लैपट़ॉप देने की घोषणा की है। साथ ही 1 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी। और सभी वादे पांच साल के अंदर पूरा करने का वादा भी किया है।
कांग्रेस ने भाजपा के विजन डॉक्युमेंट का जवाब, विकास होगा उम्मीद से ज्यादा से दिया है। वहीं घोषणापत्र में छोटे किसानों के लिए बिना ब्याज के कर्ज देने का वादा। हर गांव को सड़क से जोड़ने का वादा किया है। 2 साल में अनुबंध कर्मीियों को नियमित करने वादा। एक लाख रुपये तक का लोन ब्याजमुक्त मिलेगा। राज्य में मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी 350 रुपये होगी।
हिमाचल प्रदेश चुनाव: अरुण जेटली ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र, ये हैं बीजेपी के चुनावी वादे
हिमाचल चुनाव 2017 : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, किसे मिला कहाँ से टिकिट
हिमाचल चुनाव: एक बार कांग्रेस ने बनाई थी केवल 9 सीट पर सरकार
इस चुनाव में करेगी कांग्रेस चमत्कार, सांसद ने किया ऐलान
बीजेपी जीतेगी या कांग्रेस, पता चल गया जानकर बेचैन मत हो जाना!