राष्ट्रीय

भारत माता की जय' न बोलने वालों की नागरिकता रद्द हो : शिवसेना

Special News Coverage
17 March 2016 5:47 AM GMT
Shivsena


मुंबई : 'भारत माता की जय' के नारे को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में ओवैसी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने सामना में लिखा है कि जो लोग ‘भारत माता की जय’ न बोलें उनकी नागरिकता रद्द होनी चाहिए।

‘सामना’ ने लिखा है कि ऐसे लोगों से मतदान का अधिकार भी वापस ले लिया जाना चाहिए। पत्र में लिखा गया है कि जो ‘भारत माता की जय नहीं बोलेंगे उनकी नागरिकता रद्द करो, उनका मतदान का अधिकार छीन लो।

इसे भी पढ़ें :
देखें विडिओः गर्दन भी काट देने पर नहीं बोलूँगा ‘भारत माता की जय’: असदुद्दीन ओवैसी

इसके साथ ही ‘सामना’ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर भी निशाना साधा है। पत्र में लिखा गया है कि ‘महाराष्ट्र में बीजेपी पार्टी की सरकार है और बीजेपी के ही मुख्यमंत्री हैं, फिर भी ओवैसी लातुर में भारत माता का अपमान कर के वापस सही सलामत कैसे जा सकता है। इसका जवाब मुख्यमंत्री फड़नवीस को देना ही होगा।

इसे भी पढ़ें :
जावेद अख्तर ने ओवैसी को ‘भारत माता की जय’ बोलकर दिया जवाब

‘सामना’ ने अपने लेख मे भारतीय मुसलमानो पर भी कटाक्ष किया है। इसमे लिखा है कि ओवैसी ने भारत माता का अपमान किया है। अब ओवैसी के विरोध में मुसलमानों को भारत माता की जय-जयकार करना होगा। और जो भारत माता की जय नही बोलता उसकी नागरिकता रद्द कर देनी चाहिए। उनसे मतदान का अधिकार छीन लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : नजमा हेपतुल्ला का ओवैसी को करारा जवाब - 'गर्दन पर कोई छुरी रख दे तब भी बोलूंगी, भारत माता की जय'
Next Story