मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सपा की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट पर बड़ी जीत के बाद शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुलाल लगाकर इस बड़ी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड जीत के बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विकास और सुशासन को एक बार फिर से जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।
सीएम योगी इस सीट से 103390 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 164290 वोट मिले हैं जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की सुभावती शुक्ला को 61775 वोट मिले। सीएम योगी की वजह से गोरखपुर विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जा रही थी।
योगी आदित्यनाथ के हाथ में दोबारा उत्तर प्रदेश की बागडोर आ गई है। बाबा के दोबारा CM पद की शपथ लेते ही उत्तर प्रदेश विधानसभा से जुड़े कई रिकॉर्ड टूट जाएंगे।
योगी के नाम ये 7 रिकॉर्ड
UP विधानसभा के इतिहास में लगातार दूसरी बार CM बनने वाले पहले उम्मीदवार।
5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले BJP के पहले मुख्यमंत्री।
BJP शासन में पहली बार ऐसा हुआ, जब 5 साल तक एक ही व्यक्ति CM रहा।
2007 में मुलायम सिंह के बाद बतौर CM चुनाव लड़ने वाले पहले उम्मीदवार।*
34 साल से चल रहे नोएडा फैक्टर को तोड़ कर जीत हासिल करने वाले मुख्यमंत्री।
योगी लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले पांचवें CM हैं। इसके पहले 1957 में संपूर्णानंद, 1962 में चंद्रभानु गुप्ता, 1974 में हेमवती नंदन बहुगुणा और 1985 में एनडी तिवारी भी ऐसा कर चुके हैं।
योगी आदित्यनाथ 15 साल में पहले मुख्यमंत्री होंगे जो विधायक के रूप में शपथ लेंगे। उनके पहले 2007 में मायावती और 2012 में अखिलेश यादव ने विधान परिषद सदस्य रहते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।