देव दीपावली पर लेजर शो का स्थान बदला! अब यहां होगा लेजर शो....

देव दीपावली पर लेजर शो का स्थान बदला! अब यहां होगा लेजर शो....

Update: 2022-11-03 16:18 GMT

विश्व के सांस्कृतिक नगरी काशी में देव दीपावली पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। पहले इस दीपोत्सव कार्यक्रम में लेजर शो का स्थान काशी विश्वनाथ धाम तय किया गया था लेकिन अब यह स्थान परिवर्तित करके पुरानी जगह यानी चेत सिंह घाट पर ही होगा। इस बार देव दीपावली के अवसर पर काशी में पहली बार लाइव चरित्रों पर आधारित 20 लेजर प्रोजेक्टर्स द्वारा 3D प्रोजेक्शन मैपिंग शो होने जा रहा है। इस शो का आयोजन उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय के द्वारा किया जाएगा।

इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम में शो की विशेषता यह रहेगी कि इसे माँ गंगा के ऐतिहासिक चेत सिंह घाट की दीवारों पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग के द्वारा माँ गंगा के अवतरण की यात्रा को दिखाया जाएगा। इतिहास के पात्रों को फिर से बनाया गया और इसमें विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए संगीत और ध्वनि के साथ ऐसा वातावरण बनेगा। जहां दर्शक को लगेगा कि वह कहानी का हिस्सा है और ये शो दर्शकों के मानस पटल पर अमिट स्मृति छोड़ेगा। टेक्नोलॉजी का यह मेल कथा और चरित्रों को सजिवन्त करता है। इसके साथ ही लेजर और लाईट मल्टीमिडिया शो भी है जो टाइम कोड द्वारा प्रसारित किया जाएगा।

इसमें संगीत की ध्वनि के साथ लेज़र और लाइट्स का एक अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा जो वह उपस्थित लोगो मंत्रमुग्ध कर देगा। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने रेत पर ग्रीन आतिशबाजी की जाएगी।

Tags:    

Similar News