Archived

दरवाजा तोड़कर राम रहीम के बेडरूम में घुसी पुलिस, अंदर का नजारा देख रह गई हैरान

Vikas Kumar
1 Sept 2017 1:15 PM IST
दरवाजा तोड़कर राम रहीम के बेडरूम में घुसी पुलिस, अंदर का नजारा देख रह गई हैरान
x

पिछले करीब एक हफ्ते से टीवी से लेकर इंटरनेट तक हर जगह राम रहीम के ही चर्चे हैं। गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप केस मामले में सोमवार को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। राम रहीम को रेप के दोनों मामलों में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई। उसे दोनों ही सजा बारी-बारी से भुगतनी होंगी।

वहीं रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम की संपत्ति पुलिस सील कर रही है। इस मामले में पुलिस ने राम रहीम का पंचकूला स्थित चर्चा घर हाल ही में सील किया है। इसी कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस जब राम रहीम के बेडरूम का दरवाजा लात मारकर तोड़ती है तो बेडरूम के अंदर हैरान करने वाला नजारा दिखाई देता है।

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो 27 अगस्त का है। इस वीडियो में बाबा के सेक्टर-23 और सेक्टर-15 में बने नाम चर्चा घरों को सील करते हुए पुलिस कर्मी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में लाठियां और डंडे भी बरामद हुए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नाम चर्चा घर के टॉप फ्लोर पर दो वीवीआईपी रूम और एक हॉल था। जहां राम रहीम के अलावा किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं थी। यहां तक की जब पुलिस ने इन चर्चा घरों को सील किया तब भी राम रहीम के बेडरूम का दरवाजा बंद था, जिसे पुलिस ने लात मारकर तोड़ा दरवाजा।

रिपोर्ट्स के अनुसार जब भी गुरमीत सिंह हिमाचल की ओर जाता था तो इन आलीशान चर्चा घरों में रुकता था। यहां उसका ख़ास बेडरूम है। यहां के कमरों में महंगा इंटीरियर लगवाया गया है। इसके अलावा यहां फर्नीचर, सोफे, आलीशान बेड मौजूद है। यहां रखा सारा सामान इम्पोर्टेड है, जिनकी कीमत लाखों में है।

अगले पेज पर देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें:-

गुरमीत राम रहीम ने भागने के लिए बनाया था गुप्त प्लान, ऐसे हुआ फेल

गुरमीत राम रहीम के घर से मिला कई आपत्तिजनक सामान, देख कर पुलिस भी रह गई दंग

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, लुकआउट नोटिस भी जारी

रोहतक जेल से निकले कैदी ने किया खुलासा, 'जेल में रात भर क्या करता है राम रहीम'

Next Story