राष्ट्रीय बाल हितैषी सम्मान से सम्मानित होगी देश भर की 25 हस्तियां

25 celebrities from across the country will be honored with National Child Friendly Award

Update: 2024-08-23 10:52 GMT

प्रसून लतांत

नई दिल्ली।

सावित्रीबाई सेवा फाउंडेशन, पुणे की मदद से पर्यावरण संरक्षण और बाल विकास को समर्पित गोदावरी फाउंडेशन, झारखंड द्वारा देश भर की 25 हस्तियों को राष्ट्रीय बाल हितैषी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इन हस्तियों में वे लोग शामिल होंगे जिन्होंने अपना जीवन बच्चों के भविष्य को निखारने में समर्पित कर दिया है। यह सम्मान अर्पण समारोह 25 अगस्त को नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के सभागार में होगा । सम्मान अर्पण के पहले

बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य पर विचार विमर्श होगा । विमर्श में बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत के साथ जलवायु परिवर्तन के दौर में बच्चों को प्रकृति से संबंध विकसित करने के तौर तरीको को अपनाने की रणनीति बनाने पर विचार किया जाएगा। गोदावरी फाउंडेशन की महा सचिव अंजुला झा राय का कहना है कि

आज के बच्चे किताबी ज्ञान और अच्छे मार्क्स लाने की प्रतिस्पर्धा से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।  ज्यादातर बच्चे व युवा अपने फुरसत के समय को मोबाइल, टीवी, वीडियो गेम्स व कंप्यूटर इत्यादि चलाने में व्यतीत कर रहे हैं। वे शारीरिक व सामाजिक क्रियाकलापों से दूर होते जा रहे हैं। यही वजह है कि वे प्रकृति को भी करीब से महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

वर्तमान समय में पारिस्थितिक तंत्र की बहाली विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है। पारिस्थितिक तंत्र जो नष्ट हो चुके हैं या नष्ट होने की कगार पर हैं उनका पुनर्विकास व संरक्षण करना एक बेहतर विकल्प है। यदि हम इस दिशा में कुछ हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए जलवायु संबंधी गतिविधियों व प्रकृति संरक्षण में बच्चों व युवाओं को सम्मिलित करना होगा। इसके लिए उनके पाठ्यक्रमों में प्रकृति से जुड़े नवीनतम वैज्ञानिक निष्कर्ष एवं जलवायु संकट के समाधान को शामिल करने की आवश्यकता है।

सावित्रीबाई सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रसून लतांत ने बताया कि विचार विमर्श और सम्मान अर्पण समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के गांधीवादी विचारक राम मोहन राय मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता साहित्यकार अतुल प्रभाकर करेंगें। सान्निध्य में गरिमामई उपस्थिति कानूनविद और बच्चों के हित में हमेशा तत्पर रहने वाले अशोक अग्रवाल और पूर्व मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ओम सपरा की होगी। मुख्य वक्ता कानूनविद हरिओम जिंदल, यायावर लेखिका डा सुनीता, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडे और स्वतंत्र पत्रकार बरखा लकड़ा होंगी। संचालन वरिष्ठ पत्रकार और समाज कर्मी प्रसून लतांत करेंगें। समारोह की शुरुआत चैतन्य चेतन की बच्चों पर केंद्रित कविता पाठ से होगी।

इस समारोह में देश भर की जिन हस्तियों को राष्ट्रीय बाल हितैषी सम्मान अर्पित किया जाएगा। उनमे तेलांगना के श्रीनिवास और महाराष्ट्र की समाज सेविका मंगल ताई के साथ अशोक अग्रवाल दिल्ली, अंशु माला झा, बिहार, दीपिका ठाकुर, दिल्ली, गौतम कुमार बिहार , हरिओम जिंदल, पंजाब , किरण तिवारी उत्तर प्रदेश , ममता जयंत दिल्ली, ममता सिंह उत्तर प्रदेश, डॉक्टर नवीन कुमार झा बिहार , रविकांत झा दिल्ली , सिनीवाली गोयल छत्तीसगढ़, डॉक्टर सुनीता दिल्ली, सविता बनर्जी झारखंड, डा सुधीर मंडल दिल्ली, सुमन शर्मा, दिल्ली, उषा सिन्हा, बिहार, उमेश चंद्र पंत उत्तर प्रदेश, विक्रम बिहार 19 वसुधा कनुप्रिय दिल्ली, डबलू खान बिहार, सुभाष चंद्र जैन, दिल्ली , अन्नी मणिपुर, जयश्री राय  सृष्टि गुलाटी, ऐसाल दीक्षित ई हा दीक्षित आदि होंगी। समारोह के दूसरे सत्र में सम्मानित हस्तियों के व्याख्यान होंगें। इसमें मुख्य अतिथि बाल साहित्य के दिग्गज लेखक घमंडीलाल अग्रवाल, जबकि अध्यक्षता डा पुरन सिंह करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डा ममता ठाकुर, डा नवीन कुमार झा, पर्यावरणविद चंद्र मोहन होंगें।

Tags:    

Similar News