BJP ने 4 राज्यों के चुनाव प्रभारियों का ऐलान किया, प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, भूपेन्द्र यादव को MP की जिम्मेदारी

भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने वर्ष के इस साल के अंत में चार विधानसभा चुनावों वाले राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की

Update: 2023-07-07 13:27 GMT

भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने वर्ष के इस साल के अंत में चार विधानसभा चुनावों वाले राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की. जिसमें राजस्थान के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया है और गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और हरियाणा भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीँ छत्तीसगढ़ के लिए, राज्य के भाजपा प्रभारी ओम माथुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीँ मध्य प्रदेश में, दो केंद्रीय मंत्री, भूपेंद्र यादव और अश्वनी वैष्णव भाजपा के लिए किला संभालेंगे। भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्वनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

तेलंगाना में, जहां हाल ही में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के कार्यभार संभालने के साथ राज्य इकाई के अध्यक्ष में बदलाव हुआ, पूर्व मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, जो पार्टी के लिए केरल की भी देखभाल करते हैं और भाजपा महासचिव सुनील बंसल को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।



 


Tags:    

Similar News