Lok sabha Election Result : बीजेपी 240, कांग्रेस 99... देखिए- पूरी लिस्ट- किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

भाजपा को 543 में से 240 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं।

Update: 2024-06-05 04:37 GMT

Lok sabha Election Result : भारत के चुनाव आयोग ने सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों की घोषणा कर दी है। भाजपा को 543 में से 240 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं। अंतिम परिणाम महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र से आया, जहां एनसीपी (शरद पवार) उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवाने ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6,553 मतों से हराया।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के अनुसार, लोकसभा चुनावों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों की संख्या इस प्रकार है-

♦ बीजेपी - 240

♦ कांग्रेस - 99

♦ समाजवादी पार्टी - 37

♦ तृणमूल कांग्रेस - 29

♦ डीएमके - 22

♦ टीडीपी - 16

♦ जेडी(यू) - 12

♦ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) - 9

♦ एनसीपी (शरद पवार)-8

♦ शिवसेना - 7

♦ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) - 5

♦ वाईएसआरसीपी - 4

♦ आरजेडी - 4

♦ सीपीआई(एम) - 4

♦ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग - 3

♦ आप - 3

♦ झारखंड मुक्ति मोर्चा - 3

♦ जनसेना पार्टी - 2

♦ सीपीआई(एमएल)(एल) - 2

♦ जेडी(एस) - 2

♦ विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) - 2

♦ सीपीआई - 2

♦ आरएलडी - 2

♦ नेशनल कॉन्फ्रेंस - 2

♦ यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल - 1

♦ असम गण परिषद - 1

♦ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) - 1

♦ केरल कांग्रेस - 1

♦ क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी - 1

♦ एनसीपी - 1

♦ वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी - 1

♦ जोराम पीपुल्स मूवमेंट - 1

♦ शिरोमणि अकाली दल - 1

♦ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी - 1

♦ भारत आदिवासी पार्टी - 1

♦ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा - 1

♦ मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम - 1

♦ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) - 1

♦ अपना दल (सोनीलाल) - 1

♦ आजसू पार्टी - 1

♦ एआईएमआईएम - 1

♦ निर्दलीय - 7

Tags:    

Similar News