ISRO Launch Chandrayaan 3 LIVE : आज अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा भारत...श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च

भारत का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' Chandrayaan-3 शुक्रवार को लॉन्च हो गया.

Update: 2023-07-14 09:18 GMT

Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: भारत का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) शुक्रवार को लॉन्च हो गया. इसे दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया. 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 42 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा. 'चंद्रयान-3' को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया. इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था. 


Tags:    

Similar News