Farmers Protest Day 5 : किसान आंदोलन का आज 5वां दिन, एक पुलिसकर्मी की मौत

Farmers Protest Day 5 : किसान आंदोलन का आज पांचवां दिन है। दिल्ली कूच करने के लिए किसान शंभू बॉर्डर पर रूके हुए है। साथ ही दिल्ली के सभी बार्डरों पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं।

Update: 2024-02-17 07:40 GMT

Farmers Protest Day 5 : किसान आंदोलन का आज पांचवां दिन है। दिल्ली कूच करने के लिए किसान शंभू बॉर्डर पर रूके हुए है। साथ ही दिल्ली के सभी बार्डरों पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं। वहीं शंभू बॉर्डर पर चौथे दिन यानी शुक्रवार को किसानों और सुरक्षाबलों के बीच फिर से टकराव देखने को मिला। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले भी दागे।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शंभू बॉर्डर पर तैनात हरियाण उपनिरीक्षक की मौत हो गई। उनकी पहचान हीरा लाल (52) के रूप में हुई। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें शूंभ बॉर्डर पर तैनात किया गया था। जिसके बाद ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अंबाला के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने लाल की मौत शोक जताया है।

वहीं हरियाणा पुलिस ने किसानों के कई वीडियो जारी किए है। जिसमें, उन्हें अंबाला के पास शंभू सीमा पर पथराव करते और सुरक्षाकर्मियों को उकसाने का प्रयास करते देखा गया है। इसके साथ ही पुलिस की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट जारी करते हुए कहा गया कि किसानों के आंदोलन की आड़ में ‘‘उपद्रव’’ की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस बीच, ‘दिल्ली चलो’ आह्वान का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने दावा किया कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़कर और रबड़ की गोलियां चलाकर उनके खिलाफ ‘‘बल’’ का इस्तेमाल किया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

Tags:    

Similar News