Passport Ranking: दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की सूची में फ्रांस शीर्ष पर, भारत को पांच पायदान का नुकसान

Most Powerful Passport 2024: दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैकिंग सामने आई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2024 के लिए लिस्ट जारी की है। इस पासपोर्ट की रैकिंग में बारत की रैंकिग नीचे गिरी है तो वहीं फ्रांस ने बाजी मार ली है।

Update: 2024-02-20 11:29 GMT

Most Powerful Passport 2024: दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैकिंग सामने आई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2024 के लिए लिस्ट जारी की है। इस पासपोर्ट की रैकिंग में बारत की रैंकिग नीचे गिरी है तो वहीं फ्रांस ने बाजी मार ली है। इस लिस्ट में भारत की रैंकिग 84वें स्थान से फिसलकर 85वें स्थान पर आ गई है। इस हिसाब से भारत के लोग 62 देशों का वीजा फ्री एक्सेस मिलता है। उन देशों में भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, बारबाडोस, थाईलैंड, जॉर्डन, मलेशिया, मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस और इंडोनेशिया शामिल है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जो होता है वो देशों को उनके पासपोर्ट की ताकत के आदार पर रैंक करता है। इस लिस्ट में फ्रांस पहले पायदान पर है। इस देश के पासपोर्ट से 194 देशों में वीज़ा फ्री घूमा जा सकता है। फ्रांस के साथ साथ जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन भी पहले स्थान पर है। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान पिछले साल की तरह इस साल भी उसी पोजिशन पर है।

मालदीव का पासपोर्ट मजबूत स्थिति में बरकरार

इस देश की रैंकिग 106 नंबर पर बरकरार है। वहीं बांग्लादेश को को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह पिछली बार की तुलना में 101 से 102 पर पहुंच गया है। काफी समय से सुर्खियों में रहे मालदीव का पासपोर्ट मजबूत बना हुआ है और वो 58वें स्थान पर है। मालदीव के वीजा धारक 96 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं।

19 सालों के डेटा से तैयार करता रैकिंग

बता दें, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पिछले 19 सालों के डेटा से अपनी रैंकिंग तैयार करता है, जो इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के विशेष डेटा पर आधारित है, जिसमें दुनिया भर में 199 विभिन्न पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्यों को शामिल किया गया है।

Tags:    

Similar News