BIG BREAKING NEWS: लोकसभा की सुरक्षा में चूक, संसद में कूदा संदिग्ध युवक , मचा हड़कंप सांसद में मची भगदड़

Security lapse in Lok Sabha, suspicious youth jumped into Parliament, created panic, stampede among MPs

Update: 2023-12-13 07:59 GMT

आज लोकसभा में फिर सुरक्षा में भारी चूक की खबर मिली जब एक युवक लोकसभा में जाकर कूद गया और अंडे जाकर नारेबाजी करने लगा। संसद की सुरक्षा में आज एक बड़ी चूक हुई है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से एक शख्स कूद गया। इसके बाद लोकसभा में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सदन के कार्यवाही को 2:00 तक स्थगित कर दिया गया। इससे पहले संसद के बाहर भी एक महीला और एक पुरुष ने नारेबाजी की थी। दोनों ने ही रंगीन पटाखे फोड़े थे।

समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो भी लोग यहां आते हैं - चाहे वे आगंतुक हों या पत्रकार - वे टैग नहीं लाते। इसलिए मेरा मानना ​​है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था।
 कांग्रेस सांसद कार्ति चिदम्बरम ने कहा कि अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। ये कनस्तर पीला धुआं छोड़ रहे थे। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था। यह विशेषकर 13 दिसंबर को सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है, जिस दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था। 

Tags:    

Similar News