आज का मौसम पूर्वानुमान,जानिए किन राज्यों में होगी आज बारिश

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और रायलसीमा में आज अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।

Update: 2022-07-17 03:00 GMT
आज का मौसम पूर्वानुमान,जानिए किन राज्यों में होगी आज बारिश
  • whatsapp icon

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली में में अगले कुछ दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में आज बहुत भारी बारिश की संभावना है।

जानिए छत्तीसगढ़,गुजरात समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल 

इसके अलावा ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में आज भारी बारिश का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में गरज के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

जानिए पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में आज गरज के साथ व्यापक बारिश संभव है। बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और रायलसीमा में आज अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।

उधर राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में अगले 24 से 48 घंटों में हल्के से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। जबकि जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर स्थानों पर अगले तीन-चार दिन में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं लगातार बारिश के कारण जलभराव संकट से जूझ रहे सीमावर्ती गंगानगर शहर में हालात शनिवार को कुछ सुधरे। शहर में पानी निकासी के लिए शुक्रवार को सेना की मदद ली गई थी।


Tags:    

Similar News