UP Police Paper Leak: STF को मिली बड़ी कामयाबी, सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी राजीव नयन गिरफ्तार

UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मामले में मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2024-04-03 08:57 GMT

UP Police Paper Leak: उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मामले में मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर को लीक करा चुका है। पिछले कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश में थी।

एसटीएफ की टीम ने मेरठ के कंकडखेड़ा से आरोपी को गिरफ्तार किया है। वो मूल निवासी प्रयागराज का है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली जिसके आधार पर यूपी पुलिस से राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया। जो आरोपी है वो प्रयागराज के अमोरा इलाके का रहने वाला है। लेकिन फिलहाल वो 97 भरत नगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में ये सामने आया कि राजीव ने गुड़गांव के अलावा रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ पेपर पढ़वाया था।

पहले भी पेपर लीक करवा चुका है आरोपी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पहले भी कई भर्ती परीक्षओं के पेपर लीक करवा चुका है। हाल फिलहाल में उसका नाम एनएचएम घोटाले से भी जुड़ा था। वो उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश के ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक मामले में भी कौशांबी से जेल जा चुका है। अब उससे एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है। सख्त कार्रवाई करने का दिया था आश्वासन

परीक्षाएं कर दी गई थी रद्द

दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाया था, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन की ओर से सख्ती और कार्रवाई में तेजी लाई जा रही। उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सरकार ने यह भी घोषणा की थी कि एक विशेष कार्य बल (STF) आरोपों की जांच करेगी।

Tags:    

Similar News