Weather Update: दिल्ली, UP-MP में गरजेंगे बादल, फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर भारत में ठंड का मौसम अब खत्म हो रहा है। दिन में धूप निकलने लगी है। जिस वजट से ठंड से लोगों को राहत मिल गई है।

Update: 2024-02-11 09:40 GMT

Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर भारत में ठंड का मौसम अब खत्म हो रहा है। दिन में धूप निकलने लगी है। जिस वजट से ठंड से लोगों को राहत मिल गई है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में 12 फरवरी तक बारिश के आसार हैं। दूसरी तरफ पूर्वी भारत में 12 से 14 फरवरी के बीच बारिश के आसार हैं। उत्तर भारत जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी 12 से 14 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में 10 से 13 फरवरी, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 से 14 फरवरी तक बारिश की आशंका है। यही नहीं , पूर्वी एमपी, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 11 और 12, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 और 14 फरवरी को आंधी तूफान और बिजली के कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा तेलंगाना में आज यानी 11 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम में ठंड बनी रहेगी। स्काईमेट वेदर के अनुसार, 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 12 फरवरी को ओडिशा में, 11 से 12 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश संभवना जताई गई है। इसके अलावा 11 से 12 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ मेघ गर्जन और बारिश संभवना है।

Tags:    

Similar News