चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हाराव और डॉ स्वामीनाथन को भारत रत्न, पीएम मोदी ने दी जानकारी

Bharat Ratna to Chaudhary Charan Singh, PV Narasimha Rao and Dr. Swaminathan, PM Modi gave information

Update: 2024-02-09 07:35 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फ़ैसला लेते हुए किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्वीकरण की तरफ ले जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक और सामाजिक मायनों में यह बहुत बड़ा फ़ैसला है।

आपको बता दें कि करीब 10 दिन पहले प्रधानमंत्री ने पिछड़ों के मसीहा कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। जिसके बाद बिहार में बड़ा राजनीतिक बदला हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। अब ठीक ऐसे ही हालात उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी बनने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ अगले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन का ऐलान होने वाला है।

Tags:    

Similar News