UP SI Transfer: यूपी में पुलिस विभाग में फिर हुआ तबादला, 291 दरोगा इधर से उधर

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पुलिस विभाग में ट्रांसफर हुआ है। इस बार 291 दरोगा का ट्रांसफर हुआ है।

Update: 2023-10-07 10:12 GMT

यूपी में पुलिस विभाग में फिर हुआ तबादला।

UP SI Transfer: उत्तर प्रदेश में इन दिनों ट्रांसफर का दौर चल रहा है। संयुक्त पुलिस आयुक्त डा. के एजिलरसन ने आज फिर से 291 दारोगाओं का तबादला कर दिया। यह कार्यवाही लोकसभा चुनाव के देखते हुए की गई है। इस तबादले में बड़ी संख्या में पुलिस लाइन में पड़े दारोगा भी आए हैं। वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रोन्नति की भी सौगात मिली। डीजीपी मुख्यालय ने नागरिक पुलिस के 2306 मुख्य आरक्षियों को प्रोन्नति किया।

प्रमोशन की भी मिली सौगात

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रोन्नति की भी सौगात मिली। डीजीपी मुख्यालय ने नागरिक पुलिस के 2306 मुख्य आरक्षियों को ज्येष्ठता आधार बना कर के आधार पर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। सभी को वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नति प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया गया है। जल्द ही और मुख्य आरक्षियों को भी प्रोन्नति प्रदान किए जाने की तैयारी है।

29 अगस्त को उत्तर प्रदेश पुलिस को117 नए पुलिस उपाधीक्षक मिले। विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में 117 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान किए जाने की सहमति दी गई थी। प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने बताया कि प्रोन्नति पाए पुलिस उपाधीक्षकों का आदेश जारी कर दिया गया है। प्रोन्नति पाने वालों में 1990 से 1996 बैच तक के निरीक्षक शामिल हैं।

Also Read:अक्षय कुमार और शहनाज गिल की फिल्में के बीच टक्कर, सामने आए आकंडे

Tags:    

Similar News