सपा कांग्रेस विवाद में अखिलेश के बदले बोल, कहा-हमारे सोचने का तरीका अलग

सीटों के बटवारे को लेकर सपा कांग्रेस विवाद में अब अखिलेश यादव ने नरमी दिखाई है, जानिए उन्होंने क्या कहा है।

Update: 2023-10-24 07:45 GMT

सपा कांग्रेस विवाद में अखिलेश के बदले बोल।

Akhilesh Yadav: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच का विवाद अब शांत होता दिख रहा है। दोनों ही पार्टियों के सुर अब नरम पड़ने लगे हैं। सोमवार को सपा अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनका कांग्रेस के साथ कोई मतभेद नहीं हैं, दोनों ही दलों के बस सोचने के तरीके में फर्क है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A) में सबकुछ ठीक है।

पूर्व सीएम ने सोमवार को उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन को लेकर अपनी बात रखी और सपा कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर चल रही बयानबाजी पर बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस का सोचने का तरीका कुछ और है और हमारे सोचने का कुछ और है।

कांग्रेस पर अखिलेश यादव के मीठे बोल

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अगर हम कहेंगे कि हरिद्वार में हमारी पार्टी का सांसद रहा, हम यहां पर संगठन बनाएंगे और अपनी पार्टी बनाएंगे। क्या इससे किसी की नाराजगी हो सकती है? सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद सैनिकों को पूरा सम्मान दिया जाएगा, उनकी सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। दो अग्निवीरों ने देश की सुरक्षा में बलिदान दिया लेकिन उन्हें बलिदानी का दर्जा नहीं दिया गया। इसकी वजह से अग्निवीरों का परिवार ठगा सा महसूस कर रहा है।

आज केदारनाथ बाबा के करेंगे दर्शन

अखिलेश यादव के इस दौरे को काफी गुप्त रखा गया है। इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। वो अपने परिवार के साथ जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और सीधा अपने होटल चले गए। आज दशहरे के दिन वो पत्नी व परिवार के साथ केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे।

आपको बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश में सीटें नहीं मिलने के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। दोनों तरफ से एक दूसरे के प्रति तीखी बयानबाजी भी देखने को मिली थी। वहीं अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धोखेबाज तक कह दिया था।

Alos Read: बाला साहेब की विरासत पर जंग जारी, उद्धव गुट और एकनाथ शिंदे गुट आज करेंगे दशहरा रैली का आयोजन, पढ़िए पूरी खबर

Tags:    

Similar News