सपा-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग में आया नया मोड़, सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, अखिलेश भावी प्रधानमंत्री....

सपा-कांग्रेस के बीच चल रहे जुबानी जंग ने एक नया मोड़ ले लिया है। पढ़िए पूरी खबर..

Update: 2023-10-23 09:02 GMT

सपा-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग में आया नया मोड़।

UP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में की सीटों के बटवारे को लेकर शुरू हुए सपा कांग्रेस के बीच जुबानी जंग ने एक नया मोड़ ले लिया है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा मुखिया अखिलेश यादव की एक बड़ी होर्डिंग लगी है। जिसमें अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश में सपा ने भी अपना नया दांव खेल दिया है।

सपा-कांग्रेस में जुबानी जंग

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की एक बड़ी होर्डिंग लगी है। जिसमें अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया जा रहा है। साथ ही इस होर्डिंग के जरिए अखिलेश को जन्मदिन बधाई भी दी जा रही है। आसार लगाए जा रहे हैं कि इस होर्डिंग के जरिए सपा समर्थकों ने कांग्रेस को सीधा संदेश भेजा है। जानकारी के अनुसार, सपा नेता होर्डिंग फखरुल चांद ने लगवाई हैं।

मामला तूल पकड़ने पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने वीडियो जारी कर कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन एक जुलाई को होता है लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता अपने नेता के लिए प्यार और सम्मान जताते हुए कई बार उनका जन्मदिन मनाते हैं। आज भी अखिलेश यादव का जन्मदिन कुछ नेता और कार्यकर्ता मना रहे हैं।

सपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि अखिलेश यादव आगे इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, वो इस देश की जनता की सेवा के लिए लगातार काम करते रहे। ऐसी कामना समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अखिलेश के लिए आज भी कर रहे हैं।

अखिलेश ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को कहा था..

पिछले दिनों अखिलेश यादव ने यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बारे में कहा था कि उनकी कोई हैसियत नहीं है। क्या वह पटना व मुंबई की बैठक में थे। उनको ऐसा नहीं बोलना चाहिए। ऐसा बोलने वाले कांग्रेसी भाजपा से मिले हुए हैं।

अखिलेश यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि जो व्यक्ति अपने पिता की इज्जत नहीं कर पाया, वह हम जैसे साधारण लोगों का क्या सम्मान करेगा।

Also Read: गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, किया कन्या पूजन, दशरहे तक गोरखपुर ही रहेंगे सीएम योगी

Tags:    

Similar News