योगी मंत्रीमंडल में जल्द होने वाला है विस्तार, इनको मिल सकती है मंत्रीमंडल में जगह, यहां जानें

यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबकि बहुत ही जल्द योगी कैबिनेट में विस्तार होने वाला है।

Update: 2023-09-27 05:57 GMT

योगी मंत्रीमंडल में जल्द होने वाला है विस्तार।

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा काफी समय से बनी हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल के विषय में बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक कि अगले महीने नवरात्र में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सूत्रों का दावा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा नेता ओपी राजभर और समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को मंत्रा बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि बीते दिनों दारा सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की थी।

योगी सरकार में अभी 52 मंत्री

योगी सरकार की कैबिनेट में कुल 8 जगहें खाली हैं। इसको लेकर माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रीमंडल विस्तार हो सकता है। इसमें कई अहम चेहरों को भी जगह मिल सकती है। योगी सरकार में फिलहाल कुल 52 मंत्री हैं। इसमें 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री हैं। राज्य में सीएम समेत कुल मंत्रियों की संख्या 60 तक जा सकती है।

आपको बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओपी राजभर, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए से अलग हो गए थे। वहीं दारा सिंह चौहान साल 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। हालांकि इस साल जून-जुलाई में दोनों नेता बीजेपी के साथ आ गए। ओपी राजभर ने जहां एनडीए का दामन थामा तो दारा सिंह चौहान ने मऊ स्थित घोसी विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का साथ ले लिया। हालांकि पार्टी को घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा और सपा के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की।

Also Read: बिस्ती जिलाधिकारी दिखे एक्शन मोड़ में, अचानक पहुंच गए जिला अस्पताल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Tags:    

Similar News