सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही, सेना के 23 जवान हुए लापता, लोगों के घरों में घुस गया पानी

बादल फटने से पूरे पूर्वोत्तर राज्य सिक्काम में हड़कंप मच गया है। इस हादसे में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं।

Update: 2023-10-04 04:45 GMT

सिक्किम में फटा बादल सेना के 23 जवान हुए लापता।

Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में कुदरत आफत बनकर बरस रही है, जिससे उत्तरी सिक्किम के हालात खराब हो गए हैं। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई है। बाढ़ के कारण सेना के 23 जवान के लापता होने की खबर है। सिक्किम प्रशासन ने आसपास लोगों से सतर्क रहने के लिए अपील की है। सेना के जवानों की तलाशी अभियान जारी है। हादसे में घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगतम पहुंचे और यहां उन्होंने स्थिति का का जायजा लिया।

सेना के वाहन भी डूबे

गुवाहाटी में रक्षा PRO ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें 23 जवान लापता हैं। चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए। सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है।

जब थराली के सोल क्षेत्र में देर रात फटा बादल

इससे पहले 18 अगस्त को उत्तराखंड में चमोली के थराली क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बादल फटने की घटना सामने आई थी। बादल फटने के बाद प्राणमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा था। और पिंडर नदी भी उफान पर आ गई थी। नदियों का पानी लोगों के घरों और शिव मंदिर में घुस गया था। इससे भारी नुकसान हुआ था। साथ ही कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

इलाकों में भरने लगा पानी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बादल फटने से पूरे राज्य में तबाही मच गई है। नदी, नालियों में कीचड़ जम जाने से पानी निकास बंद हो गया है और नतीजा यह है कि पानी इलाकों में भरने लगा है। अधिकारियों ने बताया कि तीस्ता नदी में जल स्तर अचानक बढ़ने के बाद मंगलवार देर रात उत्तरी सिक्किम में कम से कम छह पुल बह गए। उन्होंने यह भी कहा कि तीस्ता नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने की खबर मिलते ही अलर्ट जारी कर दिया गया और नदी के किनारे निचले इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया गया।

Also Read: यूपी में सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Tags:    

Similar News