यूपी में आज से बदलेगा मौसम, बढ़ने लगेगी ठंड, जानिए मौसम का हाल

यूपी के मौसम में आज से बड़ा बदलाब देखने को मिलने वाला है। आज से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। पढ़िए पूरी खबर...

Update: 2023-11-07 03:02 GMT

यूपी में आज से बदलेगा मौसम, बढ़ने लगेगी ठंड

UP Weather: उत्तर प्रदेश के तापमान में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। आज यूपी का तापमान गिरेगा खास तौर पर न्यूनतम तापमान कई जिलों में 12 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है, तो वहीं कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही कल से कोहरा भी अधिक देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आज रात यानी मंगलवार रात से ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

लखनऊ मौसम केंद्र के एक वैज्ञानिक के अनुसार रात का तापमान गिरेगा तो रात में ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा कल से सुबह के वक्त भी कोहरा नजर आ सकता है। उन्होंने बताया कि यूपी में मौसम ड्राई बना रहेगा। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी।

तापमान गिरने से लोगों को राहत

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में इस साल भीषण गर्मी रही। ऐसे में न्यूनतम तापमान गिरने और ठंड के एहसास के साथ ही लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। पिछले दिनों तक जहां पूरे यूपी में तेज धूप निकल रही थी अब धूप भी हल्की हो गई है। साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगी हैं और अधिकतम न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से गर्मी का प्रकोप पूरी तरह से कम हो चुका है।

आज ऐसा रहेगा तापमान

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। तो वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बात करें फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं इन जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

Alos Read: आगामी पर्वों को लेकर सीएम योगी ने आधिकारियों संग की बैठक, पटाखों को लेकर लिया यह फैसला, जानें यहां

Tags:    

Similar News