लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस की प्रयागराज में अहम बैठक आज, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार योजना बना रही है। इसी क्रम में आज प्रयागराज में कांग्रेस की अहम बैठक है।

Update: 2023-10-13 05:08 GMT

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस की प्रयागराज में अहम बैठक आज।

UP Congress: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में लगे हैं। देश के सबसे बड़े सूबे में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी अपनी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज मंथन करेगी। कांग्रेस की अहम बैठक आज यानी कि 13 अक्टूबर को प्रयागराज में होने वाली है। अवध जोन की संगठनात्मक बैठक में 13 नगर कमेटी के अध्यक्ष समेत प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रयागराज के आलोपीबाग स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में दोपहर 12 बजे से संगठनात्मक बैठक का आयोजन होगा। बैठक से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संगम स्नान कर लेटे हनुमान जी का दर्शन पूजन करेंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

प्रयागराज संगम स्नान और दर्शन पूजन के बाद अवध जोन की संगठनात्मक बैठक शुरू होगी। एक दिवसीय बैठक में सभी फ्रंटल संगठन और प्रदेश पदाधिकारी जमीनी हकीकत की समीक्षा करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन को लेकर योजना पर विचार रखेंगे। कांग्रेस अवध जोन की संगठनात्मक बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। कांग्रेस को जन जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने के गुर बताएंगे।

अवध जोन की संगठनात्मक बैठक में बनेगी रणनीति

अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करना चाह रही है। इसके लिए अजय राय के कंधे पर निष्क्रिय पड़े संगठन को सक्रिय बनाने की अहम जिम्मेदारी आलाकमान ने सौंपी है। बैठक इसी उद्देश्य से बुलाई गई है कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के संगठन को कैसे मजबूती प्रदान की जाए। बैठक से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संगम स्नान करने जाएंगे। संगम में डुबकी लगाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष लेटे हनुमान का दर्शन और पूजन करेंगे। पिछले दिनों मुस्लिम कद्दावर नेता इमरान मसूद को पार्टी में शामिल कराकर अजय राय का कद आलाकमान की नजरों में ऊपर उठा है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अजय राय संगठन को धार देने में जुटे हैं।

Also Read:ऑपरेशन अजय के तहत अपने सरजमीं लौटे 212 भारतीय, इजराइल से भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई लैंड

Tags:    

Similar News