चंद्रयान-3 को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया पीएम मोदी की तारीफ, जानिए पूरी खबर

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत में जबरदस्त उत्साह है. दुनिया की नजर भारत के मिशन मून पर टिकी हुई है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी की तारीफ की है। पढ़िए पूरी खबर..

Update: 2023-08-23 09:16 GMT

चंद्रयान-३। 

Chandrayaan 3: आज शाम को भारत का मिशन चांद मिशन चंद्रयान-3 लैंड करने की पूरी तैयारी में है। आज शाम को ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर भारत इतिहास रचेगा। इस मौके पर पूरी दुनिया की नजरें भारत के मिशन मून पर टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने को तैयार है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत में जबरदस्त उत्साह है। लोग जगह-जगह प्रार्थना करने के साथ चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मन्नतें मांग रहे हैं। मंदिरों में पूजा-पाठ की विशेष व्यवस्था की गई है। स्कूलों और शैक्षिणक संस्थानों को ऐतिहासिक पल का गवाह बनाने के लिए खुला रखने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की कामना राजनीतिक दल भी कर रहे हैं। इस दौरान यूपी ने उपमुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 को लेकर बयान दिया है।

क्या बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक चंद्रयान-3 को लेकर कहा कि चंद्रयान 3 मिशन के पूरा होने का देश इंतजार कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत ने तेजी से छलांग लगाई है। उन्होंने दावा किया कि हर सेक्टर का विकास हुआ। उपमुख्यमंत्री ने मिशन मून की सफलता की कामना करते हुए वैज्ञानिकों को सलाम किया।

6 बजकर 04 मिनट पर इतिहास रचने की तैयारी पूरी

आपको बता दें कि अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन जाएगा। सॉफ्ट लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रोवर (प्रज्ञान) लैंडर (विक्रम) से निकलकर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसरो को उम्मीद है कि चांद के बारे में छिपे हुए रहस्यों का पता चल सकेगा। चंद्रयान-2 की नाकामी के बाद 14 जुलाई को इसरो ने नए मून मिशन को लॉन्च किया गया। आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Also Read: TVS अपना दूसरा ई-स्कूटर करेगी लॉन्च, जाने अंदर की विशेषताएं

Tags:    

Similar News