लखनऊ से अबू धाबी जा रही फ्लाइट की दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या है वजह

इंडिगो की लखनऊ से अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट की दिल्ली में इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी, पढ़िए पूरी खबर..

Update: 2023-09-17 02:51 GMT

अबू धाबी जा रही फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग।

Emergency Landing: लखनऊ से अबू धाबी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को अचानक दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि कि फ्लाइट के इंजन में कुछ तकनीकी समस्या आ गई और हाइड्रोलिक ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे पर तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कल रात करीब 10:42 बजे प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा गया। इस फ्लेन में 155 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस घटना पर इंडिगो ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

आपको बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट में हाल के दिनों में कई समस्याएं सामने आई हैं। करीब 15 दिन पहले भी दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के पक्षी से टकरा जाने के तुरंत बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। इसी तरह से अगस्त में इंडिगो की फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ जाने के बाद मेडिकल इमरजेंसी के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग करनी पड़ी थी। मुंबई से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री को खून की उल्टी होने लगी थी। हालांकि लैंडिंग के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

एक दिन में कई बार समस्या

इसके पहले मंगलवार को एक ही दिन में कुछ घंटे के अंतराल पर बीच आसमान में फ्लाइट में तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं। कोलकाता से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट का एक इंजन बीच हवा में खराब हो गया, जिसके बाद उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। वहीं मदुरै से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट का इंजन भी बीच हवा में काम करना बंद कर दिया था, इसके बाद उस फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। इन तमाम घटनाओं में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के निर्देश पर जांच हो रही है।

Also Read: हो जाएं सावधान मौसम विभाग ने दी यूपी के इन जिलों में तूफानी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Tags:    

Similar News