'महिला मरीजों के प्राइवेट पार्ट को छूकर पूछता है- ठीक लग रहा है?' जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों ने बयां किया दर्द

'महिला मरीजों के प्राइवेट पार्ट को छूकर पूछता है- ठीक लग रहा है?'! Female patient's private part being touched and asked if she feels okay

Update: 2022-07-09 11:46 GMT

Female patient's private part being touched प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां भर्ती महिला मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीजों का कहना है कि यहां रात में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। देर रात अस्पताल में आसामाजिक तत्व अस्पताल में घुस आते हैं और मरीजों के साथ मौजूद परिजनों को बाहर निकाल देते हैं। इसके बाद वे मरीजों के साथ छेड़छाड़ कर उनके शरीर को छू कर पूछता है कि ठीक लग रहा है या नहीं। अस्पताल में भर्ती कई महिला मरीजों ने शिकायत की तो अस्पताल प्रबंधन ने अब एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

Female patient's private part being touched अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों ने बताया कि अज्ञात शख्सकरीब 10 बजे लेकर 2 बजे की बीच अस्पताल में घुस जाता है और महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ करता है। शिकायत करने पर महिला कर्मचारी ने एक युवक को पकड़ा, लेकिन वह भाग निकला। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि रात में 10 बजे से 2 बजे बीच इस तरह की घटना होती है।

बताया जा रहा है कि शख्स महिला मरीजों के साथ रुके पुरुष परिजनों को वार्ड से बाहर कर देता है और खुद अंदर जाकर महिला मरीजों के शरीर को छू कर पूछता है कि ठीक लग रहा है या नहीं। कुछ समय पहले भी जिला अस्पताल में छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। विरोध और शिकायत करने के बाद मामला थम गया था। लेकिन एक बार फिर से महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेश ने कहा, "मामला मेरे संज्ञान में आया है। हमने सुरक्षा के लिए इंतजाम किए हैं। साथ ही मामले की जांच कर पता लगा रहे हैं कि कौन वार्ड में गया था। एफआईआर दर्ज की जाएगी।"

Similar News