हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश ने मचाई तबाही, राज्य में आपदा घोषित

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की हालिया घटनाओं में अब तक 78 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर..

Update: 2023-08-20 06:28 GMT

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश जारी।

Himachal Pradesh: देश के खूबसूरत राज्यो में से एक हिमाचल इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहा है। बरसात और भू स्खलन ने ऐसी तबाही मचाई है कि न सिर्फ धन का नुकसान हो रहा है बल्कि सिर्फ 5 दिन में ही लगभग 80 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भयंकर तबाही मची है। बाढ़ और बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की हालिया घटनाओं में अब तक लगभग 80 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही कई लोग लापता भी हैं। तबाही अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

5 दिनों करीब 80 मौतें

प्रदेश में अब तक 8075.44 करोड़ रुपये की बर्बाद हुई है। जबकि राज्य कुल 338 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की मानें तो, हालिया भूस्खलन और बाढ़ की वजह से 78 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें शिमला लैंडस्लाइड में 24, समर हिल के शिव मंदिर 17 लोगों की जान गई है। इसके अलावा फागली में 5 लोगों की लाश बरामद की गई है और कृष्णानगर 2 लोगों की मौत हुई है।

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कई जगहों पर भारी बारिश और बाढ़ की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला, सिरमौर और चंबा जिलों में बाढ़ की आशंका ज्यादा है।

राज्य में आपदा घोषित

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि हाल ही में बारिश के कहर से प्रदेश में 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और राज्य आपदा घोषित की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि ऑधिकारिक अधिसूचना भी जल्द जारी की जाएगी।

Also Read: बीजेपी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए जारी किए प्रभारियों के, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tags:    

Similar News