Asian Games 2023: भारत को मिला घुड़सवारी में पहला गोल्ड, 41 साल बाद रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने घुड़सवारी में अपना पहला गोल्ड जीत लिया है।

Update: 2023-09-26 10:12 GMT

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने जीता सोना।

Asian Games 2023: भारत की बेटियां लगातार एशियन गेम्स 2023 में सोना जीत रही हैं। एशियन गेम्स 2023 के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। भारत ने तीसरे दिन तीसरा गोल्ड मेडल जीता। भारत की घुड़सवारी टीम ने 41 सालों बाद गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनुश अग्रवाल और हृदय छेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में सोना अपने नाम किया।

घुड़सवारी में भारत का पहला गोल्ड

भारत ने घुड़सवाली के 40 सालों के इतिहास में एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड जीता है। भारत की घुड़सवार अनुश, सुदीप्ति, दिव्यकीर्ति, और हृदय ने ड्रेसेज इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 209.205 पॉइंट हासिल किए। दीव्यकीर्ति को 68.176, हृदय को 69.941 और अनुश को 71.088 पॉइंट्स मिले। भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे रही।

भारत की तीसरा गोल्ड

भारत को तीसरे दिन तीसरा गोल्ड मेडल मिला। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत की महिला टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रनों से हराया था। वहीं इससे पहले भारत ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था। अब टीम इंडिया के पास कुल 14 मेडल्स हो गए हैं। भारत के पास 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं। टीम इंडिया को सेलिंग में मंगलवार को 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले।

Also Read: सपा कार्यालय से हट गई मुलायम सिंह की प्रतिमा, यहां जानिए इसके पीछे का कारण

Tags:    

Similar News