सपा कांग्रेस विवाद को लेकर जयंत चौधरी ने दी कांग्रेस को यह नसीहत, अखिलेश को लेकर कही बड़ी बात, जानें यहां

सपा कांग्रेस विवाद को लेकर जयंत चौधरी ने कांग्रेस को बढ़ी नसीहत दी है। पढ़िए पूरी खबर

Update: 2023-11-07 06:27 GMT

सपा कांग्रेस विवाद को लेकर जयंत चौधरी ने दी कांग्रेस को यह नसीहत

UP Politics: आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी गठबंधन में फूट नजर आने लगी है। इसका प्रमुख कारण इंडिया गठबंधन की दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बीच की तकरार को समझा जा रहा है। सपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग ने कारण गठबंधन में दरार आ गई है। इसी बीच राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में उतर आए हैं।

संभल में हुए किसान-कमेरा सम्मेलन में जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस की ओर से दरकिनार करने और उनके प्रत्याशियों के सामने अपने प्रत्याशी उतारने पर अपना पक्ष रखा। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ अखिलेश यादव की बयानबाजी को लेकर आरएलडी चीफ समाजवादी पार्टी प्रमुख के लिए नरम पड़ते नजर आए।

सहयोगी दलों को साथ लेकर चले कांग्रेस

जयंत चौधरी ने कहा कि अब यह अखिलेश यादव को मालूम है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने ऐसा कहा है। बात तो नाराजगी की है। कांग्रेस जिस राज्य में बड़ी पार्टी है, यह जिम्मेदारी कांग्रेस की बनती है कि जो सहयोगी दल हैं उन्हें साथ लेकर चले। विपक्षी गठबंधन में विवाद को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने (अखिलेश यादव) ऐसा मध्य प्रदेश के संदर्भ में कहा है, जहां गठबंधन नहीं हो सका। फिलहाल वह लगातार कह रहे हैं कि हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं।

कांग्रेस पर निशाना साध रहे अखिलेश यादव

आपको बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार कांग्रेस पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। मध्य प्रदेश में चुनावी रैली और जनसभा को संबोधित करते हुए वह कांग्रेस पर निशाना साधते भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर धोखेबाज पार्टी होने का आरोप लगाया और कांग्रेस को हराने की बात कही।

Also Read: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, बढ़ने लगेगी ठंड, जानिए मौसम का हाल

Tags:    

Similar News