फिल्म तेजस के रिलीज होने से पहले कंगना रनौत ने किया रामलला के दर्शन, बोली राममंदिर सनातन संस्कृति का होगा मुख्य केन्द्र

कंगना रनौत ने आज अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम के दर्शन किए हैं। बता दें कि कल उनकी फिल्म तेजस रिलीज हो रही है।

Update: 2023-10-26 07:37 GMT

फिल्म तेजस के रिलीज होने से पहले कंगना रनौत ने किया रामलला के दर्शन

Ram Mandir: बॉलीवुड अभिनेत्री और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। भगवान श्री राम के दर्शन पाकर कंगना खुद को धन्य बताई। कंगना रामलला के दर्शन कर सीधे राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। रामलला के दरबार में उनका स्वागत राम मंदिर के माडल, रामनामा और प्रसाद से किए जाने की तैयारियां थी। कंगना निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर का निर्माण भी देखी। अभिनेत्री ने सुबह अपने अकाउंट पर पोस्ट कर अपने अयोध्या आने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि आज में राममयी हूं। जय श्री राम! आपको बता दें कि कल उनकी फिल्म तेजस रिलीज हो रही है। लिहाजा उन्होंने सबसे पहले भगवान रामलला के दर्शन किए।

कंगना के मंदिर पहुंचने पर पुजारी संतोष तिवारी ने प्रसाद और रामनामा वस्त्र देकर अभिनेत्री कंगना रैनात का स्वागत किया। दर्शन करने के बाद अभिनेत्री ने कहा कि अयोध्या सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र के तौर पर उभर रहा है। यह सनातन संस्कृति का मुख्य केंद्र होगा। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 600 सालों तक चले संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण होता देश देख रहा है। देश विदेश के करोड़ों लोगों की भावनाएं राम मंदिर से जुड़ी हुई हैं। यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थान बनने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया, जिसका परिणाम आज इसके निर्माण के तौर पर देखा जा रहा है।

फिल्म के रिलीज होने से पहले की रामलला के दर्शन

कंगना अपनी आने वाली फिल्म तेजस की सफलता के लिए राम मंदिर पहुंची और रामलला से आशीर्वाद लिया। कंगना रनौत के फैंस उनकी फिल्म को लेकर खासा उत्साहित है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में जारी हुआ है, जिसे लोगों ने पसंद किया है। ऐसा पहली बार होगा जब कंगना वर्दी पहने में नजर आएंगी। कंगना अपनी नई फिल्म तेजस में कंगना एक महिला पायलट का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के टीजर में कंगना रनोत फुल एक्शन मोड में दिख रही है। इसमें उन्हें पता चलता है कि अयोध्या मंदिर में टेटर अटेक होने वाला है। हालांकि, टीजर में कहीं भी यह नहीं दिखाया गया है कि जिस मंदिर का जिक्र हो रहा है वह राम मंदिर है, लेकिन टीजर के विजुअल्स देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि ये सीन राम मंदिर के दौरान का हो सकता है।

Also Read: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गललोत के बेटे को ईडी ने भेजा समन, राजस्थान में कई जगह ईडी की रेड

Tags:    

Similar News