किन्नर की चाकू से गोद कर हत्या, घर में मिला शव

Update: 2022-02-02 12:14 GMT

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक किन्नर का शव मिला। उसकी हत्या चाकू से गोद कर की गई है। मृतक किन्नरों के साथ रहकर ढोल बजाने का काम करता था। हत्या के पीछे एक साथी से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलटन कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले किन्नर आयुष्मान सिंह उर्फ शुभम उर्फ जोया का बुधवार को शव मिला। पुलिस के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी संजीव कुमार सिंह का बेटा अपने साथी फैजान के साथ पलटन छावनी में किराए के मकान में रहता था। उसके शव को देख कर लग रहा है कि चाकू से गोद कर हत्या की गई है। परिजनों ने फैजान पर हत्या की आशंका जताई है। फैजान की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Tags:    

Similar News