भाजपा सांसद ने मुस्लमानों को लेकर दिया विवादित बयान, कहा-सभी के पूर्वज भगवान श्रीराम हैं

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि सभी के पूर्वज हिंदू हैं। पढ़िए पूरी खबर...

Update: 2023-09-05 04:55 GMT

 BJP सांसद साक्षी महाराज ने मुसलमानों को लेकर दिया बयान।

Sakshi Maharaj News: भाजपा के सांसद और अपने अतरंगी बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले सांसद साक्षी महराज हाल ही में उन्नाव पहुंचे जहां उन्होंने एक बार फिर मुस्लिमों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। साक्षी महराज के बयान के बाद एक बार फिर से हिन्दू मुस्लिम विरोधी बयानों का दौर शुरू हो गया है। साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा कि भगवान श्रीराम (Lord Ram) मुसलमानों के भी पूर्वज थे। कुल मिलाकर मुसलमान ओल्ड हिंदू हैं। उन्होंने दावा किया कि धीरे-धीरे सब इस बात को स्वीकर करने लगेंगे।

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आगे कहा कि एकलौते हम यानी कि हिंदू है जो सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु की धारणा की साथ विश्व कल्याण की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के मुसलमान अरब से नहीं आए हैं। ये यहीं के रहने वाले हैं। ये देश जितना हिन्दू का है उतना है मुसलमान का भी है।

साक्षी महराज का विरोधी दलों पर हमला

हिन्दू धर्म को लेकर दिए जा रहे बयानों पर तीखा हमला करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि ये ठगबंधन सत्य सनातन वैदिक हिन्दू धर्म को समाप्त करने के लिए बना है। ये भ्रष्टाचारियों का ठगबंधन है। गठबंधन केवल हिंदुत्व व सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए बना है। इनमें से अधिकांश लोग वो हैं, जो देश का इस्लामिकरण, ईसाईकरण चाहते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने मजहब के नाम पर बंटवारा करा दिया। नेहरू न होते तो देश का बंटवारा न होता।

बीजेपी सांसद ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनने के सवाल पर कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मजहब के नाम पर ही देश का बंटवारा हुआ है। जाहिर सी बात है कि इस सत्य को कुछ मुसलमान भी मानने लगे हैं, कि यहां जो मुसलमान है वो अरब से नहीं आया है। देश से मुसलमान को निकाला नहीं जा सकता है और न ही मारा जा सकता है। यह देश जितना हिंदू का है उतना ही मुसलमान का है।

Also Read: Gyanvapi Survey: सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए ASI के समय मांगने पर मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति, लगाया ये बड़ा आरोप

Tags:    

Similar News