सपा कार्यालय से हट गई मुलायम सिंह की प्रतिमा, यहां जानिए इसके पीछे का कारण

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की सपा कार्यालय में छह फीट ऊंची प्रतिमा हटा दी गई थी।

Update: 2023-09-26 10:00 GMT

सपा कार्यालय से हट गई मुलायम सिंह की प्रतिमा।

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में लगी दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की छह फीट ऊंची प्रतिमा हटा दी गई है। 10 लाख रुपये से बनी यह प्रतिमा अब हटा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह प्रतिमा हटवाने के पीछे का कारण यह था कि नगर पालिका परिषद के बिना मंजूरी के यह प्रतिमा लगाई गई थी। जिसे नोटिस के बाद हटा दिया गया है।

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने यह प्रतिमा सपा कार्यालय के चतूबरे पर लगवाई थी, जो कि नगर पालिका परिषद के ऑफिस से कुछ ही दूरी पर है। 23 सितंबर को नगर निकाय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एक नोटिस जारी किया और एसपी कार्यालय में इसकी एक प्रति चिपका दी थी।

10 लाख की लागत से बनी थी मूर्ति

नगर पालिका ने नोटिश जारी करते हुए सपा कार्यालय को एक दिन का समय दिया था। नोटिस को अनदेखा करने पर कार्रवाई की बात कही गई थी। सपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं सपा जिला उपाध्यक्ष अलंकर सिंह ने बताया कि पार्टी के सदस्यों ने 10 लाख रुपये इकट्ठे किए और मूर्ति बनवाई। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने हम पर दबाव बनाकर इसे हटवा दिया। नोटिस जारी होने के बाद हमने 23 सिंतबर को खुद ही मूर्ति हटा दी थी।

नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि नगर निकाय द्वारा आवंटित आठ दुकानों को मिलाकर एसपी कार्यालय खोला गया है। उन्होंने बताया कि, बिना इजाजत के वहां एक हॉल और एक कमरे का निर्माण किया गया। बिना अनुमति के कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती।

Also Read: यूपी पीसीएस मेंस 2023 की परीक्षा आज से, यहां जानें किस दिन होगा कौन सा पेपर

Tags:    

Similar News