यूपी में आज साफ रहेगा मौसम, शाम से बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल

यूपी में आज मौसम साफ रहेगा तो वहीं शाम से ठंड बढ़ने का आसार हैं। पढ़िए मौसम की खबर

Update: 2023-10-26 03:00 GMT

यूपी में आज साफ रहेगा मौसम, शाम से बढ़ेगी ठंड

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड का असर नजर आने लगा है। सुबह और शाम के साथ साथ रात में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। तो वहीं दोपहर में धूप लोगों को राहत दे रही है। यूपी के मौसम की बात करें तो आज सुबह मौसम साफ रहेगा। दोपहर बाद तेज धूप निकलने का पूर्वानुमान है, जबकि शाम होते ही ठंडी हवाएं चलेंगी और पारा गिरेगा। यही नहीं रात में ओस भी पड़ेगी। लखनऊ में अब हल्की धुंध भी नजर आने लगी है, हालांकि पूरे यूपी में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से लेकर 20 के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

आज ऐसा रहेगा तापमान

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। वहीं इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

Also Read:देश में एक साथ चुनाव कराने में जुटी सरकार, 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' समिति की हुई बैठक

Tags:    

Similar News