मध्य प्रदेश में रैली को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी, बीजेपी पर बोली जमकर हमला

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करने पहुंची हैं, जहां से उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

Update: 2023-10-12 08:46 GMT

मध्य प्रदेश में रैली को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी।

MP Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख आ जाने के बाद से ही राज्य में बड़े नेताओं के आने का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी आज यहां मंडला जिले में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश की, राज्य की, आपके जिले की संपत्ति आपके हाथ में हो। यही कांग्रेस पार्टी की परंपरा और सिद्धांत रहा है।

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने ही उनको पट्टे दिलवाए थे। उन्होंने कहा ये पट्टे इस भावना से दिलवाए थे कि ये आपकी जमीन है, आपका सम्मान है। आपके लिए वन अधिकार कानून लाया गया, ताकि वन पर सबसे पहला अधिकार आपका रहे। यही आपकी और मनुष्यता की मूल संस्कृति रही है।

प्रियंका के भाजापा पर बोला हमला

रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजापा पर लूट के आरोप लगाते हुए कहा कि लोग रोजगार के लिए राज्य छोड़ रहे हैं और वो यहां आपके लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। भाजपा 18 साल से सत्ता में है, लेकिन रोजगार के अवसर नहीं मिले हैं। वे केवल लूट में व्यस्त हैं, और हर जगह घोटाले हैं। वे चुनाव के समय अप्रासंगिक विषयों को लाते हैं जो लोगों के लिए भावनात्मक हैं।

रोजगार नहीं होने के कारण राज्य छोड़ने पर मजबूर लोग

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने आपको जो भी अधिकार दिए थे और आपको सशक्त बनाने के लिए जो भी काम किए थे, बीजेपी के सत्ता में आने पर वो सब आपसे छीन लिए गए। मनरेगा लागू नहीं किया गया। गांवों में रोजगार के अवसर नहीं होने के कारण पलायन बढ़ गया है। आपकी जमीन छीनी जा रही है। आपको अपनी उपज का सही दाम नहीं दिया जाता है। जब आप आंदोलन करते हैं तो आप पर गोलियां चलाई जाती हैं।

खूब हो रहा है महिलाओं के प्रति अत्याचार

रैली में उज्जैन के वायरल वीडियो के बारे में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने वायरल वीडियो देखे होंगे। देश में लड़कियों के लापता होने के सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश में सामने आए हैं। भाजपा से शासन में 1.5 लाख महिलाएं और लड़कियां गायब हुई हैं। प्रतिदिन 17 बलात्कार की घटनाएं होती हैं, उज्जैन की घटना तो आपने देखी ही होगी। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। यहां हालात कठिन होते जा रहे हैं।

Also Read: बवाल के बाद आज JPNIC पहुंचे अखिलेश यादव, सीएम डिप्टी सीएम पर बोले तीखा हमला

Tags:    

Similar News